फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12,264 candidates will appear in the examination of Forest Guard and Wildlife Guard

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक की परीक्षा में शामिल होंगे 12,264 अभ्यर्थी

Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
12,264 candidates will appear in the examination of Forest Guard and Wildlife Guard
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक की लिखित परीक्षा 21 अगस्त को जिले के 24 केंद्रों पर होगी। इसमें 12,264 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की तैैयारियों के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किया है कि परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्ण, शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच कर लें। साथ ही प्रसाधन, साइकिल स्टैंड, फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था का भी मुआयना करते हुए दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित केंद्राध्यक्ष सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि आयोग से प्राप्त निर्देश पुस्तिका के अनुसार कार्य करें। किसी भी आपद स्थिति की सूचना से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तत्काल अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed