{"_id":"59e788df4f1c1b6e548b7ee4","slug":"11508346079-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव के लिए आरओ व एआरओ नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव के लिए आरओ व एआरओ नियुक्त
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के लिए
आरओ व एआरओ नियुक्त
क्रासर
अध्यक्ष व सदस्य के बनाए गए अलग आरओ
एसडीएम सदर नगर पालिका के रिटर्निंग ऑफिसर
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। नियुक्ति में अध्यक्ष व सदस्य पद के अलग निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।
आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने नगर निकाय के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने बुधवार को नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पदों के चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसरों एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय व सहायक जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल को बनाया गया है। कादीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कादीपुर मोतीलाल सिंह व सहायक अधिशाषी अभियंता आरईएस अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत दोस्तपुर का निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बल्दीराय रमेशचंद्र शुक्ल व सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी को नामित किया गया है। कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का आरओ एसडीएम लंभुआ सलिल कुमार पटेल व एआरओ अधिशाषी अभियंता खंड 16 पंकज गौतम को नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद में सदस्य पद के लिए पांच आरओ एवं 10 एआरओ नामित किए गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर में सदस्य पद के लिए एक आरओ व दो एआरओ बनाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता संजय भारती व पशु चिकित्साधिकारी करौंदीकलां श्रवण कुमार को आरक्षित आरओ नामित किया गया है।