{"_id":"6b05dea17f8c0660540059c7","slug":"correct-your-name-subjects-and-photo-by-november-30-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-170028-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 30 नवंबर तक सुधारें नाम, विषय और फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 30 नवंबर तक सुधारें नाम, विषय और फोटो
Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026-27 की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक विवरण की गलतियां सुधारने का आखिरी मौका दिया गया है। बोर्ड ने संशोधन के लिए वेबसाइट 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक खोल दी है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के विषय, वर्ग, नाम की वर्तनी, माता-पिता के नाम, जेंडर, जाति और फोटो में ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा। कक्षा 11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक को ठीक करने का मौका है। डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को तय समयसीमा में संशोधन अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि जन्मतिथि, छात्र और माता-पिता के पूर्ण नाम में बदलाव के लिए ऑनलाइन संशोधन नहीं होगा। ऐसे मामलों में जरूरी अभिलेखों के साथ डीआईओएस कार्यालय में पत्रावली देनी होगी। विवरण डिलीट या रिस्टोर कराने की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।