{"_id":"6b05e09b3d1a2938780b708c","slug":"12-accused-including-aap-mp-sanjay-singh-acquitted-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170009-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आप सांसद संजय सिंह सहित 12 आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आप सांसद संजय सिंह सहित 12 आरोपी दोषमुक्त
Wed, 25 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को एमपी-एमएलए विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन से जुड़े मामले में अदालत ने मंगलवार को संजय सिंह समेत सभी 12 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। फैसले के दौरान सांसद संजय सिंह भी अदालत में मौजूद रहे।
मामला 13 अप्रैल 2021 का है। आरोप था कि संजय सिंह ने बंधुआकल के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति चुनावी सभा की थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव की तहरीर पर संजय सिंह सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद शेष 12 आरोपियों के खिलाफ अदालत में सुनवाई जारी रही। 18 नवंबर को अभियोजन पक्ष के चार गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस पूरी की गई। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद सभी 12 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। करीब पांच वर्ष पुराने इस मुकदमे में अदालत के फैसले से मामले का निस्तारण हो गया।