{"_id":"6b05dfc5b340db8df905b1fa","slug":"a-covered-drain-will-be-constructed-in-dihwa-at-a-cost-of-rs-1868-lakh-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170026-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिहवा में 18.68 लाख से बनेगा कवर्ड नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिहवा में 18.68 लाख से बनेगा कवर्ड नाला
Wed, 25 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर के डिहवा वार्ड में नाला निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा। -संवाद
सुल्तानपुर। शहर के डिहवा वार्ड में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। नगर पालिका 15वें वित्त आयोग के मद में 18.68 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबा कवर्ड नाला बनवा रही है। इस नाले के निर्माण से करीब 10 हजार की आबादी को जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
डिहवा वार्ड में हर बारिश में पुरानी और संकरी नाली के कारण सड़क पर पानी भर जाता था। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से आवास विकास कॉलोनी और बघराजपुर मोड़ सहित आसपास के इलाकों में परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका से कवर्ड नाला बनाने की मांग की थी। इसके बाद नगर पालिका ने 18.68 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण की योजना बनाई।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद करीब दो माह पहले इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। स्थानीय निवासी संदीप जायसवाल, राम उजागिर, अशोक कुमार और तुलसीराम ने बताया कि इससे जलभराव की समस्या कम होगी। आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा निर्माण
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि कवर्ड नाले का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के कारण काम में बाधा आ रही थी। इसका निस्तारण करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।