{"_id":"6b05def17faf7e19a5058378","slug":"details-of-staff-for-election-duty-available-online-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-170040-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का ब्योरा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का ब्योरा ऑनलाइन
Wed, 25 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन की नजर चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए सिफारिश और बहानेबाजी करने वालों पर रहेगी। जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है। यह जानकारी इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम (ईपीडीएस) पर फीड की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने विभागाध्यक्षों से गूगल शीट के माध्यम से कर्मचारियों का विवरण मांगा है, जिसमें संख्या, नाम और पद जैसी जानकारियां शामिल हैं। सीडीओ विनय सिंह के अनुसार, ईपीडीएस पर डाटा फीड होने से निर्वाचन कार्यालय को एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिलेगी। इस व्यवस्था से चुनाव में ड्यूटी लगाना आसान होगा। साथ ही ड्यूटी का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा। इससे सिफारिश या मनमानी से ड्यूटी कटवाना आसान नहीं होगा।