फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवती समेत चार महिलाओं की कटी चोटी

युवती समेत चार महिलाओं की कटी चोटी

Fri, 11 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
युवती समेत चार महिलाओं की कटी चोटी
चार महिलाओं की चोटी कटने से दहशत
विज्ञापन

क्रासर
सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती
ग्रामीणों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
फोटो संख्या-31,32,33
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में चोटी कटने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की देर रात एक युवती समेत चार महिलाओं की चोटी संदिग्ध परिस्थितियों में कटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिलाओं को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पहली घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बनमई गांव की है। गांव निवासी इस्माइल बृहस्पतिवार की रात परिवारीजनों के साथ भोजन करके सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनकी बेटी साबरीन (17) ने चीखते हुए चोटी कटने की बात कही। परिवारीजन जब उसके पास पहुंचे वह बेहोश हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजन कटी हुई चोटी के साथ उसे कूरेभार सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साबरीन को घर भेज दिया। दूसरी घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव की है। गांव निवासी आस मोहम्मद की पुत्री शहनाज़ बानो (18) शुक्रवार सुबह घर से लगभग सौ मीटर दूर खेत गई थी। काफी देर तक जब शहनाज घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसे खोजते हुए खेत के पास पहुंचे, जहां वह बेहोश पड़ी थी। पास में ही शहनाज की कटी हुई चोटी भी मिली। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। तीसरी घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के भदहरा गांव की है। गांव निवासी सुरेश की पत्नी रामावती (35) बृहस्पतिवार की रात घर में सो रही थी। देर रात जब वह उठी तो उसका बाल कटे थे। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रामावती को घर भेज दिया। चौथी घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सकवा गांव की है। गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी मनभावती शुक्रवार की सुबह जब सोकर उठी तो उसके बाल कटे थे। पुलिस बाल काटने की घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ बता रही है, लेकिन अभी तक एक भी मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नही कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed