{"_id":"5bc63226bdec2207754793d1","slug":"111539715622-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना-कोटा व हिमगिरि समेत तीन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना-कोटा व हिमगिरि समेत तीन ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पटना-कोटा अप, अमृतसर-हावड़ा डाउन व हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को निरस्त रहा। कुंभ व फरक्का एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से रवाना की गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
पटना-कोटा अप एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा डाउन व हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहीं। हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने दो घंटे विलंब से रवाना की गई। माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई।
चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र तक जाने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब साढ़े पांच घंटे विलंब से हुआ। प्रयागराज से बस्ती तक जाने वाली मनवर संगम अप एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे लेट रही। दुर्ग से नौतनवा तक जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस का संचालन भी डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। लखनऊ से मऊ तक जाने वाली लखनऊ-मऊ एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।
विज्ञापन
मनकापुर से प्रयागराज तक जाने वाली सरयू डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब डेढ़ घंटे देरी से किया गया। बस्ती से प्रयागराज तक जाने वाली मनवर संगम डाउन एक्सप्रेस पौने दो घंटे से अधिक विलंब से रवाना की गई। ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।