फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मंजूरी

मंजूरी

Sat, 04 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मंजूरी
शहर के करौंदिया में बनेगा विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के करौंदिया मोहल्ले में विद्युत वितरण उपकेंद्र का निर्माण होगा। यह उपकेंद्र चालू होने से करीब 25 हजार आबादी को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। इसके साथ ही डाकखाना सब स्टेशन की ओवर लोडिंग कम होने के आसार हैं।

शहर के करौंदिया, विवेकनगर, पुलिस लाइंस, निरालानगर समेत कई मोहल्ले आपूर्ति व्यवस्था में आए दिन बाधा आने से परेशान हैं। इसके मद्देनजर शासन की ओर से नए उपकेंद्र की सौगात मिली है। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा के प्रस्ताव पर पावर कॉर्पोरेशन ने शहर के करौंदिया मोहल्ले में 33/11 केवी विद्युत वितरण उपकेंद्र के निर्माण की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


करौंदिया में नया उपकेंद्र बनने से शहर के अतिभारित डाकखाना सब स्टेशन की ओवर लोडिंग कम होने के आसार हैं। इसके साथ ही डाकखाना उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों के लोगों को बेहतर आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। नए उपकेंद्र के संचालन से शहर व उससे सटी करीब 25 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। पावर कॉर्पोरेशन की मंजूरी के बाद तकनीकी समिति के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया है। उपकेंद्र के साथ ही फीडर व 11 केवीए की लाइन के निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वितरण के अधिकारियों की मानें तो नए सब स्टेशन के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। उपकेंद्र की मंजूरी मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता ने जिला प्रशासन से भूमि की मांग की है। प्रशासन करौंदिया में भूमि की तलाश कर रहा है। सूत्रों की मानें तो नाले के किनारे उपकेंद्र के निर्माण पर विचार चल रहा है। नए उपकेंद्र की स्वीकृति के साथ ग्रामीण क्षेत्र में चार नए फीडरों का भी निर्माण चल रहा है। नए फीडरों का कार्य पूरा होने से पुराने फीडरों की अधिभारित कम होगी।


कार्यदायी संस्था करेगी निर्माण
अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि करौंदिया में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। उपकेंद्र का निर्माण कार्यदायी संस्था करेगी। भूमि की मांग जिला प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed