{"_id":"5968f8e14f1c1b3c6e8b4618","slug":"111500051681-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित हुआ उमापुर गानापट्टी का सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित हुआ उमापुर गानापट्टी का सफाई कर्मी
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित हुआ उमापुर गानापट्टी का सफाई कर्मी
क्रासर
बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित रहने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। आपराधिक केस दर्ज होना तथा तैनाती स्थल से लगातार नदारद रहना उमापुर गानापट्टी के सफाई कर्मी को भारी पड़ गया। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के साथ ही सिंहपुर ब्लॉक से संबंद्ध करते हुए मामले की जांच एडीओ पंचायत सिंहपुर कौ सौंपी है। पत्र में संबद्ध स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने तथा जांच में सहयोग नहीं करने पर सेवा समाप्ति का अल्टीमेटम दिया गया है।
अमेठी ब्लॉक के उमापुर गानापट्टी में तैनात सफाईकर्मी जयप्रकाश के खिलाफ बीते दिनों मुंशीगंज थाने पर आपराधिक केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा वह 30 जून से बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित चल रहा था। सफाईकर्मी पर आपराधिक केस दर्ज होने तथा मनमाने ढंग से कार्यस्थल पर नहीं जाने संबंधी रिपोर्ट बीते दिनों एडीओ पंचायत अमेठी ने डीपीआरओ को भेजी थी। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने जयप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ सिहंपुर ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश जारी किया है। आदेश में डीपीआरओ ने मामले की विस्तृत जांच एडीओ पंचायत सिंहपुर को सौंपते हुए जल्द ही रिपोर्ट देने को कहा है। संबद्ध कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने तथा जांच में सहयोग नहीं करने पर डीपीआरओ ने सेवा सफाई कर्मी को सेवा समाप्ति का अल्टीमेटम दिया है।