{"_id":"5a05d3ea4f1c1b3c3d8b67f1","slug":"11-took-back-nomination-now-38","type":"story","status":"publish","title_hn":" 11 नाम वापस, अब 38 मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नाम वापस, अब 38 मैदान में
Amarujala Bureau
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन नगर पालिका एवं नगर पंचायत के 11 आवेदकों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद नगर पालिका एवं नगर पंचायत को मिलाकर अध्यक्ष पद के 38 प्रत्याशी मैैदान में आ गए हैं। नगर पालिका एवं तीन टाउन एरिया के सभासद के लिए दाखिल 20 नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए गए हैं। नाम वापसी के बाद नगर पालिका के सभासद के 202 उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोंकेंगे। नगर पंचायत व नगर पालिका के प्रत्याशियों को शनिवार को चुुनाव निशान वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में आठ प्रत्याशी ठोंकेंगे ताल
नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाली रेनू श्रीवास्तव ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। उनके नाम निर्देशन पत्र वापस लेेने के बाद चेयरमैन पद मैदान में आठ प्रत्याशी बचे हैं। इसमें भाजपा से बबिता जायसवाल, सपा से निर्मला पांडेय, कांग्रेस से ऊर्मिला उपाध्याय, बसपा से सायराबानों, आप से नम्रता श्रीवास्तव, निर्दल सोनम चिश्ती, कंचन व फरहीन जहां मैदान में हैं। नाम वापसी के दौरान सभासद के लिए दाखिल 13 आवेदन वापस ले लिए गए। अब सभासद के लिए 25 वार्डों में 202 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
नाम निर्देशन पत्र वापस लेकर सपा ने दिया वॉकओवर
कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने वॉकओवर दे दिया। अचानक हुए घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मकसूद आलम ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। सपा प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के बाद पार्टी सकते में आ गई। कोई पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरओ प्रिया सिंह ने सपा प्रत्याशी मकसूद आलम का नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन