{"_id":"d3f1b1081900ec86d8b4939790a891fd","slug":"107-absent-from-election-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 107 मतदान कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 107 मतदान कार्मिक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए कराए जा रहे प्रशिक्षण से बुधवार को दोनों पालियों में 107 मतदान कार्मिक गायब रहे। अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को गुरुवार तक प्रशिक्षण में पहुंचने की मोहलत दी गई है। एक अक्तूबर को नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज में बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए कराए जा रहे प्रशिक्षण से 107 मतदान कार्मिक गायब रहे। दोनों पालियों में मतदान कार्मिकों के गायब रहने को सीडीओ/मुख्य अधिकारी कार्मिक रामयज्ञ मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अनुपस्थित मतदान कर्मियों को गुरुवार के प्रशिक्षण में पहुंचने की मोहलत दी है।
विज्ञापन
कहा है कि गुरुवार को नहीं उपस्थित होने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। कॉलेज के 17 कक्षों में चल रहे प्रशिक्षण का उन्होंने निरीक्षण भी किया। प्रशिक्षण को सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक/डीडीओ हरिशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। मतदान कार्मिकों को टेंडर वोट, अमिट स्याही, मतपत्र आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण गुरुवार को भी दोनों पालियों में चलेगा। इस मौके पर कई अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन