फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   10 land mafia identified in the district

जिले में 10 भूमाफिया/अतिक्रमणकारी हुए चिह्नित

Mon, 17 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
10 land mafia identified in the district
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में 10 भू-माफियाओं/अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया है। इन पर ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण का आरोप है। अतिक्रमण की चपेट में पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि बताई जा रही है। प्रशासन ने चिह्नित करते हुए बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से भूमाफियाओं को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई के दिए गए निर्देश पर प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पांचों तहसील में उपजिलाधिकारियों की ओर से अभी तक 10 भूमाफिया/अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट की मानें तो चिह्नित अतिक्रमणकारियों की कब्जे में करीब 5.5390 हेक्टेयर भूमि है। अवैध कब्जे वाली भूमि ग्राम पंचायत की सुरक्षित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कुछ अतिक्रमणकारियों ने कुछ भूमि पर स्थाई रूप से कब्जा कर लिया है तो कुछ अतिक्रमण करते पाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदार सदर तहसील के हैं। इसके बाद कादीपुर तहसील क्षेत्र के हैं।
प्रशासन के मुुताबिक सदर तहसील के भादर, पलिया, बेला पश्चिम व नौगवांतीर में अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं। कादीपुर तहसील क्षेत्र के कटघरा पट्टी गांव में ही प्रशासन की ओर से तीन अतिक्रमणकारी चिह्नित हैं।

इसके अतिरिक्त लंभुआ तहसील के अशरफपुर, बल्दीराय तहसील के विरधौरा व जयसिंहपुर तहसील के अलहदादपुर में एक-एक अतिक्रमणकारी चिह्नित किया गया है। भूमाफियाओं/अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने के बाद अधिकांश मामलों में प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। प्रशासन आरोपियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed