{"_id":"66dd7a3c6fe369057aefcadc96446757","slug":"sp-leader-threatened-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी की धमकी, 'रेप केस में फंसा दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी की धमकी, 'रेप केस में फंसा दूंगा'
अमर उजाला, चौबेपुर
Updated Wed, 25 Sep 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में चौबेपुर के धौरहरा में पुलिस ने मंगलवार की सुबह छापा मारकर अवैध खनन के आरोप में एक जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा। पैरवी के बाद भी जेसीबी और ट्रैक्टर नहीं छोड़ने पर समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी ने मोबाइल पर थानाध्यक्ष चौबेपुर को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष ने धमकी भरी बात रिकार्ड करने के साथ ही पूरी जानकारी तस्करा में दर्ज कर दी है।
कंट्रोल रूम को मंगलवार की सुबह सूचना दी गई कि धौरहरा में शराब ठेके के समीप अवैध खनन चल रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मधुर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। उस समय मौके पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी की ढुलाई हो रही थी। काम बंद कराने पर वहां मौजूद लोग पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। हंगामे के बीच पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
साथ ही गोबरहा निवासी जेसीबी चालक गुड्डू यादव और दुर्गवा निवासी ट्रैक्टर चालक पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई की जानकारी होने पर सपा का एक पदाधिकारी आपे से बाहर हो गया। उसने थानाध्यक्ष को कॉल कर जेसीबी छोड़ने के लिए कहा।
थानाध्यक्ष के इनकार करने पर उसने बलात्कार के मामले में फंसाने और तबादला कराने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस दोनों वाहनों के मालिकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।