फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth immersed in saving friend, missing

Sonebhadra News: दोस्त को बचाने में डूबा युवक, लापता

Sat, 17 Jun 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth immersed in saving friend, missing
ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया से सटे रेणुका नदी तट पर निर्माणाधीन पुल के पास शनिवार को एक युवक डूब गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

शनिवार की अपराह्न करीब दो बजे नगर निवासी अविनाश, चंदन(22), सोना (26), अभिषेक (20), शशिकांत (24), रितेश मिश्रा (23), रंजीत (24) रेणु नदी में निर्माणाधीन पुल के समीप नहाने गए थे। पांच लोग नदी के किनारे बैठ गए, जबकि सोना और अभिषेक नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान नहाते समय पानी गहरा होने के चलते सोना डूबने लगा और बचाने के लिए अभिषेक को आवाज देने लगा। अभिषेक भी सोना को बचाने के लिए गहरे पानी में आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर डूबने लगा। आवाज सुनकर आसपास नहा रहे अन्य लोगों ने किसी तरह सोना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि परियोजना काॅलोनी निवासी अभिषेक (20) पुत्र घनश्याम पानी में डूब गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे निरीक्षक क्राइम राजेश यादव व चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही। बता दें कि अभिषेक इकलौता पुत्र है। उसकी दो बहनें भी है। अभिषेक के पिता ओबरा परियोजना में कार्यरत थे। करीब दस वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed