फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth commits suicide after not getting money for liquor

Sonebhadra News: शराब के लिए पैसा न मिलने पर युवक ने दी जान

Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after not getting money for liquor
कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव में शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में बड़ेर से गमछे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तुर्रीडीह गांव निवासी राजमनि घसिया का पुत्र विद्या (21) शराब का आदी था। पिता ने बताया कि रोजाना घर से किसी न किसी बहाने पैसा लेकर विद्या शराब पी जाता था। मंगलवार की रात भी वह मां से पैसे मांग रहा था, लेकिन मां ने मना कर दिया। बुधवार की सुबह भी वह पैसे के लिए जिद करने लगा। मां के पैसा देने से इंकार करने पर विद्या ने सुबह करीब आठ बजे खपरैल के मकान में बड़ेर के सहारे गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। कुछ देर बाद घरवालों की नजर पड़ी तो वह सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान विदवंत घसिया की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शराब पीने के लिए पैसा न मिलने पर युवक ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed