फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   women was made to bleed in front of children her ear was bitten she was brutally beaten referred

UP News: 200 रुपये के लिए बच्चों के सामने महिला को किया लहुलूहान, दांत से काटा कान, बेरहमी से पीटा; रेफर

Wed, 11 Jun 2025 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

UP Crime News: सोनभद्र में दुद्धी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गंभीर रुप से घायल महिला का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद बीएचयू ट्राॅमा सेंटर जाने के लिए कह दिया गया है। महिला ने बताया कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती।

विज्ञापन
women was made to bleed in front of children her ear was bitten she was brutally beaten referred
अस्पताल में इलाज के बाद घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: महज दो सौ रुपये के लिए नशे में धुत पति ने विवाद के बाद दांत से पत्नी का बांया कान काट लिया। बेरहमी से उसकी पिटाई की। घटना मंगलवार की रात दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की है। पीड़िता को दुद्धी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर एक निवासी चंदन मोटर-पंखा बाइंडिंग और इलेक्ट्रानिक मशीनों का मैकेनिक है। मंगलवार को उसने किसी का मोटर ठीक किया था। इसकी मजदूरी का पैसा तीन सौ रुपये पत्नी रुबी देवी (35) को रखने के लिए कहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार की देर रात पति चंदन नशे में धुत होकर घर पहुंचा। रात करीब डेढ़ बजे किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। नशे में धुत चंदन पत्नी से मजदूरी का पैसा मांगने लगा। इंकार करने पर गाली-गलौज देते हुए पत्नी को पीटने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मारपीट के दौरान उसने दांत से रुबी का बांया कान काट लिया। उससे बचने के लिए वह घर के बाहर भागी तो जबरन अंदर लाकर भी पिटाई की। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को छुड़ाया। घटना की सूचना पाकर नगर में ही रहने वाले पीड़िता का भाई संदीप अग्रहरि उर्फ गोलू मौके पर पहुंचा।

गंभीर रूप से जख्मी बहन को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। महिला का बांया कान कटकर आधा लटक गया है। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताते हैं कि दंपती को पांच बच्चे भी हैं। भाई संदीप ने बताया कि पहले भी पति अक्सर रूबी की पिटाई करता रहा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed