फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women shared their views on the growing influence of Hindi on social media in the essay.

Sonebhadra News: महिलाओं ने निबंध में रखे सोशल मीडिया पर हिंदी के बढ़ते प्रभाव के विचार

Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women shared their views on the growing influence of Hindi on social media in the essay.
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत मंगलवार को टाउनशिप की महिलाओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कर्मचारी विकास केंद्र (ईडीसी) में आयोजित प्रतियोगिता का विषय, सोशल मीडिया में हिंदी : महिला अभिव्यक्ति का नया मंच था। प्रतिभागियों ने निबंध के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, डिजिटल माध्यमों पर हिंदी के बढ़ते प्रयोग और महिलाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति में सोशल मीडिया की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया को महिला सशक्तीकरण और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के आधुनिक माध्यम के रूप में भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के माध्यम से हिंदी के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के साथ महिलाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सार्थक मंच मिला। रेणुसागर। हिंदी विकास समिति अनपरा की तरफ से हिंदी पखवाड़े के अंतिम चरण में ‘हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में हमारा कर्तव्य विषय पर मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार, दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। समिति के वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को जोड़ने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। बैठक में हिंदी विकास समिति अनपरा की तरफ से सर्वसम्मति से परियोजना में निरंतर होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 21 नवंबर को आयोजित कराने की रूपरेखा पर भी चर्चा किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्यों में कवि कमलेश राजहंस, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, आलोक त्रिपाठी, आरएन तिवारी, आशुतोष सिंह, दिलीप मिश्रा, धीरेंद्र चौबे, आरपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed