फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women danced to folk songs at the Teej festival.

Sonebhadra News: तीज महोत्सव में लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women danced to folk songs at the Teej festival.
रॉबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद हाल में तीज महोत्सव पर नृत्य करती जिला तरुण महिला केशवारी क्लब की
सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से शनिवार को रॉबर्ट्सगंज विवेकानंद सभागार में हरतालिका तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष रुबी प्रसाद और भाजपा नेता इशिका चौबे ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद तीज गीत, सामूहिक नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। महिलाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक श्वेता केशरी, वंशिता केसरी, रसिका केशरी, साक्षी केशरी, प्रतिभा केशरी, रेखा, सपना और अनुज्ञा को सम्मानित किया गया। महोत्सव का खास आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। मुख्य अतिथि रुबी प्रसाद ने महिलाओं को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। क्लब की संयोजक श्वेता केसरी के नेतृत्व में शालू केशरी, प्रीति केशरी, शालिनी केशरी, बीना केशरी, पूजा केशरी, सृष्टि केशरी, सौभाग्य केशरी, सोनी केशरी, किरण केशरी, रूपाली, नेहा, रश्मि, कल्पना, पूनम, नेहा आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed