फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman sitting on dharna at her in-laws house with twins

Sonebhadra: जुड़वा बच्चों के साथ ससुराल में धरने पर बैठी महिला, बोली- पति ने दूसरी शादी कर ली

Thu, 16 Mar 2023 04:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 04:40 PM IST
सार

सोनभद्र के मानपुर गांव में एक महिला अपने दो जुड़वा बच्चों के साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह उसे भरण-पोषण के लिए गुजारा भत्ता भी नहीं दे रहा।

विज्ञापन
Woman sitting on dharna at her in-laws house with twins
बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के मानपुर गांव में एक महिला अपने दो जुड़वा बच्चों के साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह उसे भरण-पोषण के लिए गुजारा भत्ता भी नहीं दे रहा। दो दिन से महिला के धरना देने की सूचना पाकर बुधवार को पुलिस और प्रोबेशन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


महिला रीमा (30) के मुताबिक वर्ष 2013 में उसकी शादी मानपुर गांव में रजनीश के साथ हुई थी। पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह मायके चली गई। उसे पांच वर्ष के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए महिला ने परिवार न्यायालय में वाद दायर किया है।

विज्ञापन

पति की दूसरी शादी की खबर लगते ही पहुंची

आरोप है कि इसकी सुनवाई के बीच ही पति ने झारखंड निवासी महिला के साथ दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही अपने दोनों बच्चों को लेकर महिला मंगलवार को मानपुर पहुंची। ससुराल में चौखट पर धरने पर बैठ गई। परिजन महिला के पति और नवविवाहिता को घर में अंदर कर घर में ताला बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मामले की जानकारी होने पर सदर कोतवाली पुलिस और प्रोबेशन विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। काफी समझाने के बाद भी महिला जिद करती रही कि वह न्याय मिलने तक यहां से नहीं हटेगी।

इस संबंध में सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मानपुर गांव में महिला पति की दूसरी शादी से नाराज होकर धरने पर बैठी थी। मामला कोर्ट में लंबित है। पुलिस की और प्रोबेशन विभाग की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला अपने भाई के घर बच्चों के साथ जाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed