Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra 16 injured in head-on collision between bus and truck four in critical condition

सोनभद्र: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 16 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 11 Nov 2026 12:19 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: किशन चौबे Updated Wed, 11 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

सोनभद्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में 16 लोग घायल हो गए। बस चालक केबिन में फंस गया था। चार घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Sonbhadra 16 injured in head-on collision between bus and truck four in critical condition
सोनभद्र सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत 16 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक केबिन में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Trending Videos

Sonbhadra 16 injured in head-on collision between bus and truck four in critical condition
सोनभद्र सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

टक्कर के बाद केबिन में फंसा चालक
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonbhadra 16 injured in head-on collision between bus and truck four in critical condition
सोनभद्र सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्साधिकारी डॉ. फिरोज आबेदीन ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका उपचार कराया जा रहा है।

ये लोग हुए घायल

 
विज्ञापन

Sonbhadra 16 injured in head-on collision between bus and truck four in critical condition
सोनभद्र सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे में रमेश कुमार (50), निवासी रजखड़, दुद्धी; खुशबू (36), निवासी बीजपुर; रूप कुमारी (40), निवासी महरीकला; नीलेश ठाकुर (22), निवासी बरती, छत्तीसगढ़; दादूलाल (65), निवासी किरबिल; रामप्रवेश (35), निवासी चाचीकला; रामकेश (50), निवासी काचन; रामऔतार (51), निवासी कोटा; अंजू (23), निवासी बीजपुर; मुन्नी देवी (40), निवासी सेंदूर; पानपति देवी (60), निवासी भंवर; आशा (19), निवासी सेंदूर; मनोहर कुमार (35), निवासी बरवाटोला; रामअवतार (50), निवासी कोटा; सरोज देवी (57), निवासी चपकी और बस चालक गौरी खां (50), निवासी चपकी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed