{"_id":"69ff7cbd0dbb0a5fc30b6676","slug":"woman-out-for-a-morning-walk-robbed-of-gold-chain-at-knifepoint-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-146171-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सुबह टहलने निकली महिला को चाकू दिखाकर छीनी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सुबह टहलने निकली महिला को चाकू दिखाकर छीनी सोने की चेन
विज्ञापन
डाला की नई बस्ती में छिनैती की शिकार महिला प्रभा देवी
- फोटो : 1
डाला। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में शनिवार सुबह 5:30 बजे टहलने निकली महिला से बाइक सवार बदमाश ने चाकू दिखाकर सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
नई बस्ती निवासी प्रभा देवी पत्नी मुद्रिका सोनी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने निकली थीं। डीह बाबा से करीब दो सौ मीटर आगे पहुंचते ही पहले से घात लगाए एक नकाबपोश बदमाश ने पीछे से धक्का देकर गिरा दिया।
इसके बाद वह गले से चेन खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर डराया और करीब 16 ग्राम की सोने की चेन छीन ली। महिला ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भाग गया। चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।