फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman murdered with sharp weapon in sonbhadra dead body found in field dispute over land

UP: धारदार हथियार से महिला की हत्या, खेत में मिली लाश, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद; जानें पूरा मामला

Thu, 14 Aug 2025 04:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर कोन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon in sonbhadra dead body found in field dispute over land
खेत में माैजूद लोगों की भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर खेत में जहुरन्निशा (70) का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर में धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


एएसपी अनिल कुमार सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

गिथिया के पूर्वी टोला मुमीनाबाद निवासी जहुरन्निशा घर में अपने बहू के साथ रहती थी। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने गई थी। सुबह ग्रामीणों ने घर से 70 मीटर दूर खेत में जहुरन्निशा का खून से लथपथ शव देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव पर गहरे जख्म थे।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर पहुंचे कोन एसओ संजीव सिंह ने छानबीन शुरू की। एएसपी अनिल कुमार, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। महिला के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

भूत-प्रेत को लेकर भी वारदात किए जाने की चर्चा रही। फिलहाल घटना के कारणों की जांच में जुटी है। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। महिला के चार बेटे हैं, जो बाहर रहकर काम करते हैं। बड़ी बहू रोजा खातून की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed