फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies due to electric current in pole

Sonebhadra News: खंभे में उतरे करंट से महिला की मौत

Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric current in pole
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव में बुधवार को खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से लीलावती (46) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कसारी गांव निवासी श्रीकांत मौर्या की पत्नी लीलावती (46) बुधवार की शाम करीब चार बजे अपने घर के पीछे पशुओं के लिए घास काट रही थी। वहीं पास में लगे बिजली के खंभे में पहले से उतर रहे करंट की चपेट में वह आ गई। आस-पास के लोगों ने किसी तरह खंभे से हटाया और उसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए। वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---

10 दिन में क्षेत्र में हुई दूसरी घटना

बिजली निगम की लापरवाही से पन्नूगंज थाना क्षेत्र में बीते 10 दिन में करंट लगने से यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले तीन अगस्त को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मधकपुर गांव में बिजली के खंभे के स्टेवायर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से अनिल शर्मा (32) पुत्र जमुना शर्मा निवासी सथवल की मौत हो गई थी। वह बगल के गांव मधकपुर में बंटाई पर खेती करता था। खंभे में उतर रहे करंट के बारें में पूर्व में जानकारी दिए जाने के बाद भी बिजली निगम की तरफ से इसका मरम्मत नहीं कराया जा सका था। अब बिजली निगम की लापरवाही की वजह से कसारी गांव में घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed