Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Assets 4 crore attached multi crore empire built illegal mineral transportation trucks seized

सोनभद्र: 4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अवैध खनिज परिवहन से खड़ा किया था करोड़ों का साम्राज्य; दो ट्रक भी जब्त

Sat, 14 Nov 2026 09:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 09:17 PM IST
सार

अवैध खनिज परिवहन के जरिए तीन गैंगस्टरों ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। बालू-गिट्टी के अवैध कारोबार से खड़ा किए गए साम्राज्य पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4.18 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोपियों ने खुद के अलावा माता-पिता के नाम पर भी अलग-अलग जगह जमीन खरीदी थी। कार्रवाई के दायरे में दो ट्रक भी आए हैं। लोकेशन गैंग के नौ सदस्यों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Sonbhadra Assets 4 crore attached multi crore empire built illegal mineral transportation trucks seized
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बालू-गिट़्टी के अवैध परिवहन से करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वाले तीन गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को अभियान चलाकर खुद व माता-पिता के नाम पर अलग-अलग जगह खरीदी गई जमीन और दो ट्रकों को कुर्क किया गया। जब्त की गई संपत्ति की कीमत 4.18 करोड़ बताई जा रही है। इस मामले में गत जुलाई में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में नौ के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


बताते चलें कि अधिकारियों का लोकेशन देकर खनिज बैरियर के सामने से बालू-गिट्टी लदी ट्रकों को पार कराने के मामले में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी अरमान खान, छोटू यादव उर्फ अनिमेश, रंजीत कुमार उर्फ नेता यादव, अवई निवासी अशोक कुमार पाल, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला निवासी बेचू यादव, परही निवासी आरिफ खान, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी (मूल निवासी वैनी) अखिलेश उर्फ धीरज केशरी, ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू और रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पोखरौध निवासी अनिल कुमार का नाम सामने आया था। उनकी गतिविधियों को देखते हुए गत दो जुलाई को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तत्कालीन कोतवाल रामस्वरूप वर्मा की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

नौ के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला, तीन के पास मिली अकूत संपत्ति
बताते हैं कि जांच के दौरान पाया गया कि आरिफ खान, अखिलेश केशरी और छोटू यादव ने अवैध खनिज परिवहन के जरिए करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर रखी है। संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद एसपी के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। वहां से गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया गया।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर शनिवार को सीओ रणधीर मिश्रा, तहसीलदार अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध चोपन राजेश यादव, थानाध्यक्ष महिला थाना रीता यादव की वाली टीम ने संपत्ति जब्ती का अभियान चलाया। शाम तक चलाए गए अभियान में आरिफ की 1.43 करोड़, अखिलेश उर्फ धीरज की 1.25 करोड़, छोटू यादव उर्फ अनिमेश की 1.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

विज्ञापन

यहां-यहां चलाया गया संपत्ति कुर्की का अभियान
आरिफ खान ने उरमौरा में दो जगहों पर जमीन और दो ट्रक खरीद रखे थे। अखिलेश ने मां कुसुम देवी के नाम से देवरी, अवई, खड़हारी, नंदना, उरमौरा और पिता संजय केशरी के नाम से अवई और खड़हारी में जमीन खरीद रखा था। छोटू ने भी मां हंसा देवी के नाम से चार जगहों पर और पिता संकठा प्रसाद यादव के नाम से 11 भूखंड खरीद रखे थे। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि इन सभी जमीनों-ट्रकों को कुर्क किया गया। बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में वर्ष 2024 से अब तक आरिफ के खिलाफ चार, अखिलेश और छोटू के खिलाफ 2025 से अब तक दो-दो मामले दर्ज हो चुके हैं। बताया कि अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed