फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife and partner attacked with cylinder on suspicion of illicit relationship, condition critical

Sonebhadra News: अवैध संबंध के शक में पत्नी और साथी पर सिलेंडर से हमला, हालत नाजुक

Sun, 20 Oct 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wife and partner attacked with cylinder on suspicion of illicit relationship, condition critical
ओबरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसके एक साथी पर हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों को मृत समझकर वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से झारखंड निवासी एक 35 वर्षीय महिला की जान-पहचान कोन के एक गांव निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति से थी। दोनों इन दिनों ओबरा क्षेत्र के ही एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे और साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

किसी तरह महिला के पति को इसकी जानकारी मिल गई। तीन दिन पहले वह ओबरा पहुंचा और खुद भी उसी कार्यस्थल पर मजदूरी करने लगा। वह पत्नी पर घर चलने का दबाव बना रहा था। पत्नी इस पर राजी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाने लगा, जिससे दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। रात में सभी खाना खाकर सो गए। इस बीच आरोपी रात में उठा। खाना बनाने वाले छोटे सिलेंडर से अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसके साथी मजदूर के पास पहुंचा और उसके सिर पर सिलेंडर से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूर दौड़े तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

घायलों को सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला कोमा में है तो वहीं उसके साथी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed