फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife and daughter thrown out of house for not giving dowry of Rs 1 lakh

Sonebhadra News: एक लाख दहेज नहीं देने पर पत्नी-बेटी को घर से निकाला

Thu, 22 Aug 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wife and daughter thrown out of house for not giving dowry of Rs 1 lakh
रेणुकूट। पिपरी पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये न देने पर आरोपियों ने विवाहिता व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में हिंडाल्को कॉलोनी निवासी निकिता गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी बभनी निवासी नीरज गुप्ता के साथ जनवरी 2017 में हुई थी। शादी में पांच लाख रुपये नकद सहित गृहस्थी का अन्य सामान दिया गया था। ससुराल पहुंचने के कुछ दिनों बाद एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसे पूरा न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच 2019 में उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से ससुराल वालों का व्यवहार और बदल गया। लगातार एक लाख रुपये की मांग की जाती रही। जून 2023 में पति उसे और उसकी बेटी को रेणुकूट में पेट्रोल पंप के पास उतारने के बाद यह कहते हुए चला गया कि बिना रुपये लिए घर मत आना। उसने सूचना पुलिस को दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पिपरी पुलिस ने पति नीरज, सास हेवंती देवी, ससुर कामेश्वर प्रसाद, देवर पंकज, देवरानी कालिंदा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed