दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता इलेवन प्रयागराज जीवन राम यादव ने अमवार स्थित कनहर सिचाई परियोजना के विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण बुधवार को दोपहर बाद किया। उन्होंने मुख्य अभियंता के साथ मैप के जरिए कुदरी गेस्ट हाउस में परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इस दौरान स्पिलवे के बने ड्राइंग में कंटूर लेवल को सही प्रदर्शित करने को कहा। नक्से को बड़ा डिजाइन करके रखें, ताकि चीजें स्पष्ट रूप से दिख सकें। उन्होंने कैनाल की कितनी जमीन एक्वायर अब तक की गयी है, इस बाबत भी जानकारी ली। 42 साल में फारेस्ट क्लियरेंस नही हुआ उसका जिम्मेदार कौन है यह पूछने पर मुख्य अभियंता ने बताया कि कनहर परियोजना के फारेस्ट की केंद्र सरकार से सहमति मिल गयी है। राज्य सरकार से मिलनी शेष है। बताया कि मलिया नदी पर निर्माणधीन 1775 मीटर का एक्वाडक्ट रेलवे क्लियरेंस के अभाव में निर्माण इन दिनों बंद है। मुख्य अभियंता ने दाई व बाई नहरों के निर्माण में जो जमीन किसानों से लेनी है उसे जल्द पूरा करे। साथ ही कनरि नदी के बाढ़ की हाइड्रोलॉजी जरूर तैयार रखें, ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके। इसके बाद मुख्य अभियंता ने राकफिल डैम स्पिलवे का भौतिक निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता धर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत कुमार अधिशासी अभियंता विनय कुमार, सैयद मोहिउद्दीन, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, नरसिम्हा, विनय कुमार सहित कार्यदाई संस्था के ए. राजन सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे।