फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When matter reached to police, hospital operator agreed to marry girl

पुलिस तक पहुंचा मामला तो युवती से शादी करने को राजी हुआ अस्पताल संचालक

Sat, 17 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
When matter reached to police, hospital operator agreed to marry girl
शादी करने का झांसा देकर एक अस्पताल संचालक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में संचालक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपी नवंबर में शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद युवती ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पुसौली गांव के समीप एक प्राइवेट अस्पताल खोल रखा है। शुक्रवार को एक युवती ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया कि अस्पताल को संचालित करने में शामिल एक युवक उसका रिश्तेदार है। वह उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। अब शादी करने से इनकार कर रहा और धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को बुलाकर पूछताछ की तो उसने लंबे समय से बातचीत होने की बात स्वीकार की। उसने शादी करने जैसा वादा न करने की बात कही। इस पर युवती भड़क गई। मामला गंभीर होता देख युवक नवंबर में शादी करने को राजी हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक और युवती अपने परिवार वालों के समक्ष नवंबर में शादी करने की लिखा पढ़ी कर चले गए। इसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed