फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weekly train will run between Ranchi and Madar, stoppage will be at Chopan, Renukoot.

Sonebhadra News: रांची से मदार के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, चोपन, रेणुकूट में होगा ठहराव

Wed, 18 Sep 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Weekly train will run between Ranchi and Madar, stoppage will be at Chopan, Renukoot.
दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। रांची से मदार (अजमेर) जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन जिले से होकर गुजरेगी। चोपन, रेणुकूट में इसका ठहराव भी होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की सीमा पर स्थित सिंगरौली और गढ़वा में भी ट्रेन का ठहराव दिया गया है। इससे जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09619 मदार(अजमेर)-रांची साप्ताहिक स्पेशल 6 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन मदार से हर रविवार को 1.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 9.25 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09620 रांची-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक रांची से प्रत्येक सोमवार को 11.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 9.00 बजे मदार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह गाड़ी मदार-रांची के मध्य किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना मालखेडी, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डाल्टनगंज, टोरी व लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed