फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wearing burqas, amulets, and religious symbols will also remain prohibited

Sonebhadra News: बुर्का, ताबीज़ और धार्मिक प्रतीक पहनने पर भी रहेगी रोक

Sat, 20 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wearing burqas, amulets, and religious symbols will also remain prohibited
रॉबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर कक्ष निरीक्षको जानकारी देते प्रध - फोटो : 1
सोनभद्र। नीट-यूजी को लेकर जिला हाई अलर्ट पर है। सकुशल परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। मॉक डि्रल भी की गई। एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्रों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। केंद्रीय सशस्त्र बलों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर मार्च भी किया। परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले ही केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें सिर्फ प्रवेश पत्र और पहचान के दस्तावेज ही लेकर आने हैं। बुर्का, ताबीज सहित अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने पर भी रोक है। ऐसे अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में चार केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसमें कुल 1614 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो केंद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में बनाए गए हैं, जबकि पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में एक-एक केंद्र है। सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। एनटीए की ओर से भी ऑर्ब्जवर की नियुक्ति है। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों को मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। इसका लाइव प्रसारण होगा। केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए बायो मेट्रिक और आइरिश स्कैन की व्यवस्था है। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस व भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। सिटी को-ऑर्डिनेटर अंशुमान सिंह ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को पेन भी कक्ष में ही उपलब्ध कराया जाएगा। सभी अभ्यर्थी निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और उसका पालन करें। नियमों की अनदेखी पर वह परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। नीट-यूजी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एक दिन पहले ही जिले में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रोडवेज प्रबंधन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। वाराणसी और मिर्जापुर रूट के लिए 17 अतिरिक्त बसों को चलाने की तैयारी है। इसे परीक्षार्थियों की भीड़ के आधार पर सड़क पर उतारा जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र दिखाकर सिर्फ आधा किराया देकर यात्रा कर सकेंगे। जिले में विभिन्न मार्गों पर सोनभद्र डिपो के अलावा काशी, विंध्यनगर, ग्रामीण, कैंट डिपो की बसों का संचालन होता है। सामान्य दिनों में भी इन रुटों पर यात्रियों की भीड़ रहती है। परीक्षा अवधि में छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंदलाल वर्मा ने बताया कि यात्रियों की भीड़ के आधार पर अतिरिक्त बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए उन्हें प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed