फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water, forest and land will be saved only by following Gandhi's path

गांधी के रास्ते पर चलकर ही बचेंगे जल, जंगल और जमीन

Wed, 08 Dec 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Water, forest and land will be saved only by following Gandhi's path
वनवासी सेवा आश्रम के प्रांगण में आश्रम के अध्यक्ष और साहित्यकार अजय शेखर ने शिक्षा निकेतन गोविंदपुर के छात्रों से संवाद किया। उन्हें गांधी जी के विचार सत्य, अहिंसा, सदाचार, नैतिकता को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। कहा कि आज सिर्फ गांधी विचार से ही गांवों और जंगलों को विनाश से बचाया जा सकता है। भारत की पुरातन सांस्कृतिक ज्ञान और त्याग की जीवनशैली की विरासत को पुन: समाज में स्थापित सिर्फ गांधी जी के दिखाए मार्ग से ही संभव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का समाज विघटनकारी है। हमारे गांव और जंगल उजड़ रहे हैं। सोनभद्र के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि यहां के घने जंगलों के लाह, चिरौंजी जैसे तमाम वन उत्पाद पूरे देश में प्रसिद्ध थे। आज बड़ी कंपनियों की वजह से यह सब नष्ट हो गए। जंगलों में बहुत से औषधि गुण वाली जड़ी बूटियां भी समाप्त हो गई। आज की शिक्षा त्याग और ज्ञानी लोगों को हीनता में डाल कर सिर्फ लालची और धनी की श्रेष्ठता सिद्ध करने लगी है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि गांधी विचारों पर चलें। अपने गांव और जंगल को बचाएं। इस मौके पर विमल भाई, देवनाथ सिंह, इंदुबाला सिंह, प्रमोद, दिवाकर शर्मा, रामनारायण भाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed