फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers protest for road repair

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for road repair
ओबरा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बघमनवा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बिल्ली मारकुंडी के टोला बघमनवा में ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिवदत्त दुबे ने कहा कि जर्जर बिल्ली मारकुंडी राजस्व गांव के बघमनवा टोले में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे लोग परेशान हैं। सड़क पर गड्ढों के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। पंचू गौड़ ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले इस सड़क की मरम्मत के लिए मापी की गई थी लेकिन मरम्मत कार्य नहीं हुआ। राम प्रसाद गौड़ और शिव कुमार गौड़ ने बताया कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। अगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में दुर्गा गौड़, रामनरेश, रामप्रसाद, पंचू, बसंत लाल, दुलारे, छोटेलाल, मनोज, राम लखन, अमरनाथ, सुखलाल, इंदर, अयोध्या प्रसाद, मनु, भगवंती, लीलावती, सोना देवी, सुमन, उर्मिला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed