फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers cordially open railway station due to non-fulfillment of demands

मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने खुलदिल रेलवे स्टेशन को घेरा

Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers cordially open railway station due to non-fulfillment of demands
सोनभद्र। मांगें पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों सोमवार को खुलदिल रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने रेलवे प्रशासन पर जायज मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने पलामू लिंक एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने स्टेशन अधीक्षक को रेल महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर केनाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे ओबरा थाना क्षेत्र के खुलदिल रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने पहुंच कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन पूर्व स्टेशन पर प्रदर्शन कर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी। उसी दिन रेलवे कर्मियों को 48 घंटे में मांगें पूरी न होने पर पुन: धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन लोगों की मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया। मजबूरी में उन लोगों को दोबरा धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उधर स्टेशन पर ग्रामीणों के हंगामा करने की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ जीआरपी चोपन केचौकी प्रभारी गिरिजा शंकर यादव भी पहुंच गए। स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्टेशन पर एक मिनट पलामू लिंक एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मंजूरी मिल गई है। त्रिवेणी केठहराव के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 26 फरवरी तक त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू करेंगे। दोपहर दो बजे के बाद ग्रामीण धरना समाप्त कर अपने-अपने घर चले गए। जीआरपी चौकी इंचार्ज गिरिजा शंकर यादव ने कहा कि ग्रामीणों ने मांगों के संबंध में शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed