फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicle to promote crop insurance scheme has been sent

फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को किया रवाना

Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicle to promote crop insurance scheme has been sent
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम व सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जन जागरूकता संबंधी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां उन्होंने कहा कि सुरक्षित होगी फसल तो हर किसान होगा सफल को साकार करने के मकसद से गांव-गांव जाकर किसानों के फसल की सुरक्षा करने की तकनीकी जानकारी देकर, आमदनी को बढ़ाने का जो उपाय सरकार द्वारा किया गया है, वह काबिले तारीफ है। वास्तव में जिले के किसान बंधु खेती-बारी तो करते हैं, पर तकनीकी जानकारी के अभाव में पैदावार में कमी हो जाती है, जो प्रचार वाहन के माध्यम से किसान बन्धुओं को नई जानकारी हासिल होेंगी, जिससे किसान बन्धु अपने खेतों में फसलों के उत्पादन को बढ़ा सकेंगे। डीएम ने उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी व फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक करके इच्छुक किसानों का फसल बीमा का प्रीमियम इन्श्योरेंस कम्पनी के पक्ष में कराने की कार्यवाही की जाय। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर कृपा शंकर पांडेय, उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय सहित अन्य संबंधित मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed