फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicle not released even after depositing installments

Sonebhadra News: किस्तें जमा करने के बाद भी रिलीज नहीं किया वाहन

Mon, 01 Jun 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle not released even after depositing installments
रेणुकूट। पिपरी थाना पुलिस ने ट्रक फाइनेंस और धोखाधड़ी के एक मामले में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अनपरा थाना क्षेत्र के परासी निवासी श्यामलता देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2023 में उन्होंने एक ट्रक एचडीएफसी बैंक रेणुकूट से फाइनेंस कराया था। वाहन की अधिकांश किस्तें जमा करने के बावजूद दो किस्तें बकाया होने पर बैंक अधिकारियों ने वाहन को यार्ड में खड़ा करा लिया। आरोप है कि बाद में किस्त जमा कराने के बावजूद वाहन को रिलीज नहीं किया गया और दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। आरोप है कि वाहन और धनराशि के संबंध में जानकारी मांगने पर बैंक अधिकारियों एवं अन्य आरोपियों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पूर्व में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पिपरी पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के कलेक्शन जोनल हेड कृष्णा सिंह, फाइनेंस मैनेजर आलोक तिवारी, सुशील चौधरी उर्फ अशोक चौधरी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed