फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Varanasi in semi-finals by defeating Shahganj

Sonebhadra News: शाहगंज को हराकर वाराणसी सेमीफाइनल में

Sat, 21 Jan 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Varanasi in semi-finals by defeating Shahganj
चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करत? - फोटो : SONBHADRA
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे 22 वां चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल में सिगरा वाराणसी व विकास स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उमेश अग्रहरी जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया टॉस उछाला। शाहगंज के कैप्टन इरसान खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 224 रन बनाए। वाराणसी के बल्लेबाज विकास यादव ने 50 गेंद पर 13 चौके एक छक्के की मदद से 80 रन, अरुण 26 गेंद पर चार चौके दो छक्के की मदद से 47 रन ,संदीप 20 गेंद पर दो चौके तीन छक्के की मदद से 35 रन, दीपक 9 गेंद पर 3 चौके एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
विज्ञापन

शाहगंज टीम से गेंदबाजी करते हुए सलील राय ने दो विकेट इरसान खान, बिनय व सुरेश सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी शाहगंज की टीम ने 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई। इस मैच को वाराणसी ने 44 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिज्मा चैंपियन सीमेंट के सौजन्य से विकास यादव को दिया गया। अंपायर की भूमिका में नरायन सोनी नौशाद खान रहे कमेंट्री अमृत गुप्ता, स्कोरिंग नीलेश विश्वकर्मा, कासिम हाशमी ने किया। माला चौबे जी सुनील श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश केसरी, मुन्ना हाशमी, अमन खान व आनंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज को हराकर यंग स्टार ओबरा ने जीता मैच
ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे पांचवें मास्टर ब्लास्टर कप टी-20 प्रतियोगिता में शनिवार को यंग स्टार ओबरा और प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला गया। ओबरा टीम विजयी हुई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार ओबरा की टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाया। यंग स्टार ओबरा की तरफ से शुभम जयसवाल 37 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली। वहीं प्रकाश पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट व वीरध्वज ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज की पूरी टीम 12 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश सिंह को दिया गया। निर्णायक रोशन सिंह और शुभम आशीष राय रहे। आयोजन सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया, बृजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, प्रीतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed