फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vaccination test will be conducted in three hospitals in Sonbhadra on Monday

सोनभद्र में सोमवार को तीन अस्पतालों में होगा टीकाकरण का टेस्ट

Sun, 28 Feb 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Vaccination test will be conducted in three hospitals in Sonbhadra on Monday
सोनभद्र। जिले में अब 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी। इसके लिए सोमवार को तीन अस्पतालों में परीक्षण होगा। इसमें जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही और साईंनाथ होलिस्टक अस्पताल हिंदुआरी को चयनित किया गया है। इन तीनों जगहों पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से 50 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण के टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि जिले में 50 वर्ष से अधिक के 3,04,882को चिह्नित किया गया है। मार्च में तिथि निर्धारित होने पर 162 टीमें लगाकर इन लोगों का टीकाकरण होना है। अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अभी सेल्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। पहले आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जब सरकार रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट शुरू करेगी तो वह प्रक्रिया अपनानी होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण की तैयारी के तहत परीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत तीन अस्पतालों को चयनित किया गया है। इसमें जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही और साईनाथ होलेस्टिक हॉस्पीटल को चिह्नित किया गया है जहां टीकाकरण का परीक्षण किया जाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के अलावा ऐसे भी लोग टीकाकरण करा सकते हैं जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में ढाई सौ रुपये में लगेगा टीका
सोनभद्र। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में भी अब टीकाकरण कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में जाकर ढाई सौ रुपये में टीका लगवा सकता है। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों को चिह्नित किया जा रहा है। सोमवार को ऐसे अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed