फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vaccination of 1039 front line workers at 15 centers

15 केंद्रों पर 1039 फ्रंट लाइन वर्करों का हुआ टीकाकरण

Fri, 12 Feb 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 1039 front line workers at 15 centers
सोनभद्र। कोविड 19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जोरों पर है। द्वितीय चरण का टीकाकरण बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी हुआ। शुक्रवार को 15 केंद्रों पर चिह्नित 1689 फ्रंटलाइन वर्करों में से 1039 वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। कुल 61.52 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 110 फ्रंट लाइन वर्करों में से 86 को वैक्सीन लगाई गई। इसी तरह से पीएचसी परासी में 47, जीवन ज्योति क्रिश्चियन हास्पिटल राबर्ट्सगंज में 63, साईंनाथ होलोस्टिक हास्पिटल हिंदुआरी में 34, पुलिस लाइन चुर्क प्रथम में 92 व द्वितीय में 113, जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में 43 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ। इन सभी केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा सीएचसी चोपन में 44, परियोजना अस्पताल ओबरा में 93, सीएचसी दुद्धी में 51, धनवंतरि अस्पताल एनटीपीसी बीजपुर में 86, हिंडाल्को अस्पताल रेणुकूट में 53, संयुक्त चिकित्साल अनपरा एक में 86, अनपरा दो में 88 और संजीवनी हास्पिटल में 58 का टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि अब 15 फरवरी को टीकाकरण होगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed