{"_id":"66afd576a6ba41c846048fd4","slug":"used-to-withdraw-money-from-account-by-cloning-thumb-two-fraudsters-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116340-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से निकाल लेते थे पैसा, दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से निकाल लेते थे पैसा, दो जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से पैसा निकालने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 44 हजार से अधिक नकदी के अलावा बायोमेट्रिक मशीन, अंगूठे का क्लोन, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
घोरावल के कर्रीबराव निवासी शिवनरायन विश्वकर्मा ने घोरावल कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुई जालसाजी की शिकायत की थी। बताया था कि गांव के लवकुश यादव व मनोज यादव ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।
उनके केंद्र पर आधार कार्ड के जरिए अंगूठा निशान लगाकर पैसा निकाला जाता है। गत 10 व 11 जुलाई को वह बारी-बारी से दोनों कें केंद्रों पर गया तो सर्वर की समस्या बताकर उन्होंने पैसा न निकलने की बात कही। इस दौरान दोनों ने उसके अंगूठे का क्लोन तैयार कर लिया।
विज्ञापन
बाद में जब उसने खाता चेक किया तो उन्हीं तिथियों में खाते से 15 हजार रुपये निकाले गए थे। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनाें ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई। कई ग्रामीणों को जालसाजों ने शिकार बनाया था।
उनके अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से पैसा निकाल लिए थे। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना में संलिप्त दोनों जालसाजों को गिरफ्तार उनसे पूछताछ की गई तो मामले की पोल खुली।
ऐसे करते थे ठगी
जालसाजों ने पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल व बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर अपने वायलेट में पैसा ट्रांसफर कर लेते थे। पिघली हुई मोमबत्ती पर ग्राहकों का अंगूठा लगवाकर बाद में फेविकोल डालकर अंगूठे का क्लोन तैयार करते थे। फिर उसी अंगूठे के क्लोन का उपयोग करके ग्राहकों के खाते से पैसा निकालते थे। इसी तरीके से उन्होंने सात लोगों के खाते से कुल 37300 रुपये की धोखाधड़ी की थी।