फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP team first in sub-junior archery and kho-kho

Sonebhadra News: सब जूनियर तीरंदाजी और खो-खो में यूपी टीम प्रथम

Mon, 02 Jan 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
UP team first in sub-junior archery and kho-kho
बभनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी ट्रॉफी प्राप्त कर खुशी का इजहार करते। - फोटो : SONBHADRA
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में चल रहे 23वें राष्ट्रीय वनवासी खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने 2642 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्तर बंगाल की टीम 2165 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। जशपुर छत्तीसगढ़ की टीम 1916 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में उत्तर बंगाल ने 2438 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश 2331 अंक हासिल कर दूसरे, जबकि राजस्थान की टीम 2326 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में उत्तर बंगाल 1778 अंक हासिल कर प्रथम, असम की टीम ने 1763 अंक प्राप्त कर दूसरे और गुजरात की टीम 1629 अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रही। खो-खो बालक के सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर शील्ड पर कब्जा किया। बिहार की टीम दूसरे स्थान पर और मध्य भारत की टीम तीसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता बालिका जूनियर वर्ग में जशपुर छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कोंकण दूसरे स्थान पर रहा जबकि देवगिरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। सभी खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल तथा टीम को शील्ड देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed