{"_id":"653960c6c7e33da52b0d6f67","slug":"two-smugglers-were-carrying-liquor-from-punjab-to-bihar-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5097-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कपड़े की बिल्टी पर पंजाब से बिहार ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कपड़े की बिल्टी पर पंजाब से बिहार ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के करकी बाजार के पास से पुलिस ने 711 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर प्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीसीएम में लादकर यह शराब पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। तस्करों के पास से मिली बिल्टी पर ट्रक में कपड़ा लदा होने का जिक्र था। बरामद शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले के रास्ते अवैध शराब की तस्करी की लगातार मिल रही सूचना पर टीम गठित की गई है। सीओ अमित कुमार के मार्गदर्शन में करमा एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात मिर्जापुर-राबर्ट्सगंज मार्ग पर करकी बाजार के पास घेराबंदी की।
हिमाचल प्रदेश के नंबर वाली डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई तो अंग्रेजी शराब की पेटी छिपाकर रखी गई थी, जबकि कागजात में ट्रक पर कपड़ा लदा होने का जिक्र था। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों की पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला निवासी अब्दुल रसीद व मुलखराज के रुप में हुई। दोनों ने बताया कि अधिक पैसा कमाने के उद्देश्य से दोनों पंजाब से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। वाहन स्वामी चंबा के ही बलदेव ने उन्हें यह शराब और बिल्टी मुहैया कराई थी। शराब बिक्री के फायदे में तीनों को बराबर का हिस्सा मिलता। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए पकड़े गए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की भी घोषणा की। पुलिस टीम में करमा एसओ के अलावा एसएसआई राजेश प्रताप सिंह, एसआई अभयनाथ सिंह यादव, मुख्य आरक्षी चंदन सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।