हादसा: कहीं भतीजी की शादी से पहले तो कहीं शहनाई बजने के बाद पसरा मातम, दो हादसों में दोनों चाचा की मौत
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक ही मार्ग पर चार किमी के दायरे में दो सड़क हादसे हुए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दो अलग- अलग घटनाएं एक ही मार्ग पर करीब चार किलोमीटर के दायरे में और एक घंटे के भीतर हुईं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि दोनों परिवारों में विवाह समारोह था। एक हादसे में भतीजी के विवाह के पहले चाचा की मौत हुई तो दूसरे हादसे में विवाह के बाद चाचा की मौत हुई।
ये है पूरा मामला
पहली घटना में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में हुई, जहां कार की चपेट में आने से पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव निवासी बृजेश (36) पुत्र रामजन्म अपनी पत्नी रीता (32) को विवाह समारोह के लिए कुछ खरीदारी करने के लिए घोरावल गए थे। खरीदारी करने के बाद सोमवार रात में दोनों पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक एक कार की चपेट में आ गई।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दर्दनाक हादसा: बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत, एक- एक कर चपेट में आए पति-पत्नि और पिता
कार में फंसकर घिसटता गया शख्स
हादसे में पत्नी बाइक से छिटक कर दूर गिर पड़ी और घायल हो गई। वहीं बृजेश चार पहिया वाहन में फंसकर कुछ दूर घसीटते चला गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बृजेश की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बृजेश के भतीजी की 6 मई को बारात आनी थी। बृजेश पांच भाईयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
वहीं दूसरी घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरूआंव गांव में हुई। सोमवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी ओमप्रकाश (21) पुत्र लल्लू किसी कार्य के लिए दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से निकला था। देर रात बाइक से तीनों गांव की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव निवासी राजा (25) और सोनू (22) घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो ट्रक भी टकराए; दो घंटे आवागमन रहा बाधित
पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश अविवाहित था और परिवार की रोजी रोटी के लिए चेन्नई में काम करता था। उसकी भतीजी की तीन मई को शादी हुई थी। वह भतीजी की शादी में घर आया था।
इसे भी पढ़ें; UP News: काशी में विदेशी पर्यटक का हाई वोल्टेज ड्रामा, चर्च के ऊपर चढ़ा; फायर टीम व पुलिस की ममद से उतारा गया
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा और घोरावल चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीएचसी में पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुंगेहरी गांव में हुए हादसे में बाइक सवार को टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।