फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign tourist climbed cathedral church in Varanasi

UP News: काशी में विदेशी पर्यटक का हाई वोल्टेज ड्रामा, चर्च के ऊपर चढ़ा; फायर टीम व पुलिस की मदद से उतारा गया

Tue, 06 May 2025 09:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 May 2025 09:33 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में मंगलवार को एक विदेशी पर्यटक ने पुलिस- प्रशासन की टीम को खूब छकाया। वह गिरजाघर स्थित चर्च के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद उसे उतारा जा सका। 

विज्ञापन
Foreign tourist climbed cathedral church in Varanasi
विदेशी पर्यटक को चर्च के ऊपर से उतारा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में गिरजाघर स्थित चर्च के ऊपर एक विदेशी पर्यटक मंगलवार को चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे उतारा गया। पूछताछ में उसने बताया कि फरवरी में वह महाकुंभ मेले में गया, वहां से अयोध्या फिर काशी आया। यहां किसी होटल में रुका हुआ है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार नशे में होने के चलते वह गिरजाघर के ऊपर चढ़ा था। उसने पूछताछ  में अपना नाम एलेक्सजेंडर बताया है। चर्च से उसको उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे और उसे सकुशल गिरजाघर के ऊपर से उतार कर नीचे ले आए।
विज्ञापन



     
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि एक एक व्यक्ति गिरजाघर के ऊपर चढ़ गया था, जिसको पुलिस प्रशासन की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम ने सकुशल नीचे उतारा। इसके हाव-भाव से यह लग रहा है कि यह नशे में है। जिसके कारण ठीक से बता नहीं पा रहा है। इससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक- एक कर चपेट में आए पति-पत्नि और पिता
        
दशाश्वमेध एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी दशाश्वमेध थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, समस्त चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल अनुज कुमार कांस्टेबल राजन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।



इसे भी पढ़ें; UP: हेलिकॉप्टर से दुल्हन की अनोखी विदाई, दूल्हा बोला- दादी का सपना पूरा; दुल्हन बोली- सपने में भी नहीं सोचा था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed