{"_id":"6819b3071ca82670bf01fb66","slug":"three-people-died-due-to-electric-shock-in-varanasi-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: लोहे के तार पर गीला कपड़ा डालने से करंट, पत्नी-पति और ससुर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: लोहे के तार पर गीला कपड़ा डालने से करंट, पत्नी-पति और ससुर की मौत
Tue, 06 May 2025 12:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 May 2025 12:29 PM IST
सार
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बिजली के करंट की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में भोजूबीर स्थित सब्जी मंडी के समीप सरसौली में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक विवाहिता, उसके पति और ससुर की मौत हो गई। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हृदय विदारक घटना से पीड़ित परिवार के साथ ही इलाके के लोग भी गमगीन दिखे।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर स्थित सब्जी मंडी के समीप सरसौली निवासी सोनू जायसवाल (32) घर पर ही फास्ट फूड की दुकान संचालित करता था। सोनू के परिवार में पत्नी प्रीती (28), पिता राजन (65) के अलावा दो बेटियां शिवांगी (8) व नैंसी (4) और बड़ा भाई दिनेश (35) व दादी दुर्गा देवी (85) हैं।
विज्ञापन
सुबह लगभग 10:30 बजे प्रीती घर में लोहे के तार पर गीले कपड़े डाल रही थी। लोहे के उस तार में कहीं घर की वायरिंग का केबल छू रहा था और करंट प्रवाहित हो रहा था। प्रीती तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। प्रीती की चीख सुन कर उसे बचाने के लिए सोनू और फिर राजन दौड़े। तीनों ही करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए।
विज्ञापन
दुर्गा देवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और बिजली की सप्लाई बंद की। तीनों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि नियमानुसार परिवार की मदद कराई जाए।
सोनू के साले अमित ने बताया कि चार मई को प्रीती को मायके भेजने के लिए सोनू की बात हुई थी। सोनू ने दुकान के संचालन और खुद के अकेले होने का हवाला देते हुए कहा था कि वह आठ मई को पूरे परिवार के साथ ससुराल आएगा। पांच मई को ही छोटी बहन ज्योति कपसेठी स्थित ससुराल से मायके आ गई थी। सोनू बात मान जाता तो प्रीती भी उसी दिन दोनों बच्चियों के साथ मायके आ गई होती और शायद यह अनहोनी न होती।
सोनू के साले अमित ने बताया कि चार मई को प्रीती को मायके भेजने के लिए सोनू की बात हुई थी। सोनू ने दुकान के संचालन और खुद के अकेले होने का हवाला देते हुए कहा था कि वह आठ मई को पूरे परिवार के साथ ससुराल आएगा। पांच मई को ही छोटी बहन ज्योति कपसेठी स्थित ससुराल से मायके आ गई थी। सोनू बात मान जाता तो प्रीती भी उसी दिन दोनों बच्चियों के साथ मायके आ गई होती और शायद यह अनहोनी न होती।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन