{"_id":"6819cc9d79f53567a30a8c51","slug":"car-caught-fire-after-colliding-with-truck-and-two-trucks-collided-with-each-other-in-sonbhadra-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो ट्रक भी टकराए; दो घंटे आवागमन रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो ट्रक भी टकराए; दो घंटे आवागमन रहा बाधित
Tue, 06 May 2025 02:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 May 2025 02:17 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में दो सड़क हादसों में वाहन क्षतिग्रस्त हुए। एक कार तो आग का गोला बन गई। वहीं दो ट्रक आपस में टकराए, जिसमें एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हाईवे पर धू- धू कर जल गई कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के मधुपुर बाजार के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कार जलकर नष्ट हो गई। वहीं एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। इन दुर्घटनाओं के कारण वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सोमवार की रात आजमगढ़ निवासी अमीर चंद्र सोनकर अपने साले कमल सोनकर के साथ अपनी निजी कार से अहरौरा (मिर्जापुर) से बरात में शामिल होकर चोपन लौट रहे थे। इसी दौरान मधुपुर के दक्षिणी तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर उनकी नजर न पड़ने के चलते कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: हेलिकॉप्टर से दुल्हन की अनोखी विदाई, दूल्हा बोला- दादी का सपना पूरा; दुल्हन बोली- सपने में भी नहीं सोचा था
विज्ञापन
कार कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। संयोग रहा कि दोनों यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। घटना रात में हुई, जिससे मौके पर तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। कार सवारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन करीब एक घंटे बाद दमकल दल पहुंचा। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण राजमार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
वहीं दूसरी दुर्घटना नवीन सब्जी मंडी, मधुपुर के सामने बने ब्रेकर पर हुई। एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने वाले ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को हल्की चोटें आईं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना से भी मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क के किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन