{"_id":"664e2459695f22c4420e648d","slug":"two-interstate-smugglers-arrested-with-ten-and-a-half-kilos-of-ganja-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113356-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पौने दस किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पौने दस किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम तेंदू पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कम्हारडीह मार्ग पर पुलिया के पास से एक पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान पिकअप में 9 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पिकअप सवार दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान बिहार के चैनपुर थाना अंतर्गत झरिया निवासी बलवंत यादव और नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के होरिला गांव निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गांजा व पशु तस्करी का धंधा करते हैं। बिहार से जब खाली कोरांव प्रयागराज जाते हैं तब वाहन में गांजा रख लेते हैं। इसे बेचकर रास्ते का खाना खर्चा और वाहन के तेल का काम चल जाता है। प्रयागराज से लौटते समय वाहन में गोवंशीय पशु लादकर ले जाते हैं, जिसे बिहार की मंडी में बेच देते हैं। इस कार्य में चैनपुर के झरिया निवासी रमाकांत यादव भी उनका सहयोग करता है। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हिंदुआरी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल अनीश यादव, संदीप कुमार यादव शामिल रहे।