फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two fertilizer and seed shops suspended due to irregularities in stock

Sonebhadra News: स्टॉक में अनियमितता पर खाद-बीज की दो दुकानें निलंबित

Wed, 07 Aug 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two fertilizer and seed shops suspended due to irregularities in stock
डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर मंगलवार को खाद-बीज के प्राइवेट दुकानों पर औचक जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी डाॅ.हरिकृष्ण मिश्र एवं सहायक निदेशक मत्स्य की संयुक्त टीम ने खाद के स्टॉक में अनियमितता और पॉश मशीन से खाद का विक्रय नहीं करने पर दो दुकानों पर निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक चंदौली बाॅर्डर पर स्थित रॉबर्ट्सगंज तहसील अंतर्गत बड़गांव और अन्य स्थानों पर संचालित खाद-बीज की दुकानों पर जांच की गई। स्टॉक में अनियमितता, पास मशीन से खाद नहीं बेचा जाना तथा रेट सूची न प्रदर्शित करने पर मे. मौर्या ट्रेडर्स के प्रो.बैजनाथ सिंह और मे. कुशवाहा बीज भंडार ओबरा के खिलाफ अभिलेख न दिखाना, स्टॉक एवं रेट सूची नहीं प्रदर्शित करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वहीं मे. अन्नदाता खाद भंडार के प्रो.गोरखनाथ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। आरोप है कि जांच के दौरान वह दुकान छोड़कर भाग गए थे और निरीक्षण में सहयोग नहीं किए। इसी तरह यदुवंशी इंटरप्राइजेज के प्रो.वीरेंद्र कुमार को भी नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने चेताया कि यदि किसी के दुकानदार ने ओवर रेटिंग या खाद की कालाबाजारी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed