{"_id":"610d481200cc74642d28473d","slug":"two-cousins-drowned-while-taking-bath-in-river-one-died-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: नदी में नहाते समय डूबे दो ममरे भाई, एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: नदी में नहाते समय डूबे दो ममरे भाई, एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Fri, 06 Aug 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:02 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में कनहर नदी में ममेरे भाई डूब गए। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
नदी में बच्चे की तलाश करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में चोपन थाना क्षेत्र के जोगियावीर मंदिर के पास शुक्रवार को कनहर नदी में नहाते समय दो ममेरे भाई डूब गए। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद एक बच्चे की लाश नदी से बरामद की, जबकि दूसरे का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। तेज बारिश के बीच गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी रही। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोटा ग्राम पंचायत के बरसौना टोला निवासी बबलू का पुत्र सूरज(10) अपने ममेरे भाई अजय(11) और कुछ बच्चों के साथ शुक्रवार को जोगियावीर मंदिर के पास नदी में नहाने गए था। बारिश के चलते उफनाई नदी के तेज बहाव में फंसकर सूरज और अजय डूबने लगे।
विज्ञापन
उनके साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे। पास के खेतों में सिंचाई कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक दोनों बालक नदी के पानी में समा गए थे। सूचना पाकर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नदी में जाल डालकर डूबे बालकों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
चार घंटे तक खोजबीन के बाद लोग थककर बैठ गए, तब सूरज के पिता बबलू अपने कुछ साथियों के साथ नदी में उतर गए। काफी मशक्कत से सूरज का शव बरामद हुआ। अजय का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। तेज बारिश के चलते नदी में बहाव तेज होने के कारण भी खोज प्रभावित रहा। मौके पर ओबरा एसडीएम जैनेंद्र सिंह, एसओ नवीन तिवारी, हलका लेखपाल सुरेंद्र मिश्र, सरजू यादव, ग्राम प्रधान प्रहलाद आदि मौजूद रहे।