फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two children died due to drowning while bathing

Sonebhadra News: नहाते समय बंधी मे डूबने से दो बच्चों की मौत

Thu, 24 Aug 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning while bathing
अनपरा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के रणहोर ग्राम के कीरीहवां टोला मे बृहस्पतिवार को नहाते समय बंधी मे डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन




गांव के एक ही परिवार के राहुल (12) पुत्र विजेन्द्र खरवार और संतोष (12) पुत्र राजेन्द्र खरवार बृहस्पतिवार की दोपहर में पास के बंधी में नहाने गए थे। तभी अचानक पैर फिसला और दोनों बंधी के गहराई में चले गए और डूब गये। बच्चों को डूबता देख पास मे धान के खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। बंधी में डूबने से दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अनपरा थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल के पिता विजेन्द्र बीमार हैं। वहीं संतोष के पिता राजेन्द्र मजदूरी के लिए बाहर गए हैं। घटना की जानकारी राजेंद्र को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed